Tuesday, May 15, 2012

गर्मी की दोपहर

गर्मी की दोपहर




गरम हवा के झोके



लम्बी वीरान सड़के



धुल भरी आंधी



जलती हुई आँखें



पीठ पर बहता हुवा पसीना



एक और प्याली गरम चाय



डिब्बी में बची हुई



आखरी सिगरेट



बारिश का इंतजार



और तेरा भी



~ अbhay

Monday, May 14, 2012

मेरी जिंदगी




बड़ी अजीब सी जिंदगी है



रोज मै सुबह उठ के काम पे जाता हु

पर अक्सर ऐसा भी होता है

जब मै खुद को काम पे ले के जाता हु

एक अजीब सा एहसास होता है



मै पुरे दिन अपने आप को

खोजने की कोशिश करता हु

कभी कंप्यूटर की स्क्रीन में

तो कभी साथ वालो की अपरिचित निगाहों में



एक बोझिल सा दिन होता है वो

जिसे मै धकेलता हु अपने जिजीविषा से

सिर्फ इसी उम्मीद में

की शायद इसके खत्म होने पर

कुछ तो राहत मिलेगी की

या तो अगला दिन कुछ सौगात लायेगा

या फिर मुझे वो दिन देखने की जिल्लत ना उठानी होगी



खैर

बेतरतीब सा जब लौटता हु अपने कमरे पे

तो पाता हु खाली दीवारों पे टिकी हुवी एक छत

और टेबल पे पड़ी हुवी एक घडी

बेवजह अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हुवे



तब मै खोजने लगता हु अपने वजूद को

उस घडी की टिक टिक में

जिसके काटें भागते है एक दुसरे के पीछे बेवजह

एक अंधी दौड़ में

अपने होने की सार्थकता को साबित करने की होड़ में



लगता है जैसे मेरी जिंदगी भी किसी

घडी के मानिंद उलझी हुई है

जबरन दौड़ती हुई एक चक्कर में

बगैर किसी मंजिल के



या फिर खाली दीवारों के जैसी

किसी छत का बोझ उठाये हुवे

जिनका होना वैसे तो जरुरी है

और वैसे देखे तो वो खाली है



फिर एक दिन

फिर एक उम्मीद

सुबह उठ के

काम पे जाना

या फिर

अपने आप को काम पे ले जाना

एक अविरत सिलसिला

कई वर्षो से चल रहा है

पता नहीं कब तक चलेगा



शायद जब तक घडी की

टिक टिक चल रही है

तब तक

या फिर जब तक

नियति इस घडी को

चला रही है

तब तक

Wednesday, May 9, 2012



जिंदगी......जिंदगी के बगैर


कभी तेरी ख़ामोशी


कभी तेरा गुस्सा



कभी तेरी आँखें

और

उनमे झलकता प्यार



कभी तेरा इनकार

कभी तेरा इकरार



कभी तेरी यादें

कभी तेरे ख्वाब



कभी तेरी चिठ्ठी

कभी तेरी तस्वीर



कभी तेरा ख्याल

और

कभी उसका जाल



कभी सिर्फ तेरा अहसास

तो

कभी तेरी गर्म सांस



कभी लगता है की ये सच है

पर

कभी लगता है ये छलावा है



जो भी है



पर



तेरे बिना जीना तो



मुश्किल है



जिंदगी



~ अbhay

Tuesday, April 17, 2012

जिंदगी की File

कई बार मैंने सोचा
की जिंदगी को Hibernate कर दू

चलती रहेगी जिंदगी की साँस
पर थोड़ी battery तो save कर लू

Files तो सारी खुली ही रहेंगी
पर उसे जमाने के लिए तो बंद ही कर दू

खैर क्या फर्क पड़ता है
Files खुली हो या बंद

सिवाय एक File के

जिसे

ना तो मै खुला छोड़ सकता हु

और

ना ही बंद कर सकता हु

~अbhay

Saturday, April 14, 2012

फिर ..एक...ब़ार

हर सवाल का का जवाब नहीं होता
पर फिर भी हम सवाल पूछते है

कभी खुदसे कभी दुसरो से
पर अक्सर खुद ही जवाब देते है
दूसरो से पूछे सवालो का भी
या फिर उम्मीद करते है
की वो भी वही जवाब दे


हर उम्मीद पूरी नहीं होती है
फिर भी हम उम्मीद करते है

कभी खुदसे कभी दूसरो से
पर अक्सर दुसरो से ज्यादा
और फिर सपने देखते है
उम्मीदे पूरी होने के


हर सपना सच नहीं होता है
चाहे छोटा हो या बड़ा हो

फिर भी हम सपने देखते है
और सपनो में खो जाते है
जब तक की कोई उसे तोड़
के हमें धरती पे ना गिरा दे
और फिर हम जख्म पाते है


हर जख्म ठीक नहीं होता
चाहे सतही हो या गहरा हो

फिर भी हम वक़्त की दुहाई देते है
की वक़्त के साथ हर जख्म भर ही जायेगा

और फिर एक ब़ार

सवाल पूछते है

उम्मीद करते है

सपने देखते है

नए जख्म पाते है

क्योंकि

जिंदगी है

और हम

जिंदगी के

हाथो मजबूर है

~ अभय

Friday, March 23, 2012

अब मैंने बरदाश्त करना सीख लिया है

अब मैंने बरदाश्त करना सीख लिया है
इस अकेलेपन को
इस तनहाई को
सुनी दीवारों को
इस अँधेरे को

लोगो के तानो को
अपनों के उलाहनो को
अब मैंने बरदाश्त करना सीख लिया है

दुश्मन की चाल को
अपनों के जाल को
अब मैंने बरदाश्त करना सीख लिया है

परायों के जुल्म को
अपनों के इल्म को
अब मैंने बरदाश्त करना सीख लिया है

दूसरो के वार को
अपनों के प्यार को
मैंने हर " नकाब " को बरदाश्त करना सीख लिया है

" नकाबो " की मुस्कुराहटो को
उनके " अपनेपन " को
अब मैंने बरदाश्त करना सीख लिया है

और भी काफी कुछ सीखा है मैंने

जैसे

खुद से नफरत करना

जजबातों का गला घोटना

खुद से अजनबी होना

साँस लेना

और

उसे याद रखना

की साँस लेना है

और फिर


कुछ देर और

जिन्दा रहना

बस नहीं

सीख पाया हु

मै अब तक

तुम्हे भूलना

और

तुम्हारे बगैर जीना

और शायद सीख भी नहीं पाउँगा

~ अभय

Saturday, March 10, 2012

जिंदगी का पहिया

उस चौराहे पे खड़ी वो कार
जब भी देखती है दूसरी कारों को
और सोचती है उनके बारे में
तो समझ नहीं पाती है
उनकी जिंदगी को
और उलझ जाती है
अपने खयालो में

बाजु वाली कार सफ़ेद रंग की
रोज सुबह जाती है ठीक ९ बजे
और लौट आती है शाम को ५ बजे
जैसे जिंदगी की रेखाए खीच दी हो

और वो दूसरी कार गुलाबी बंगले वाली
जाती है हर वीक एंड पे कही दूर
और आ कर सुनाती है किस्से
अपनी ऐय्याशी के
मानो वो ही उसकी जिंदगी का मकसद हो

या फिर सामने वाली बड़ी सी कार
जो हमेशा जाती है घुमने कभी पहाड़ो में
तो कभी समुन्दर के पास
पर रहती है अक्सर उदास वो
जैसे ये ही उसकी फितरत हो

उसे रश्क हो चला है
उन कारों की किस्मत पर
या तो है उलझन
खुद ही की जिंदगी पर

वैसे
उसे अक्सर दया आती है
उस पुरानी फियाट पे
जो अक्सर खड़ी होती है
पिछली पार्किंग में
उसे कोई नहीं निकालता
और ना ही कोई
पोछता भी है
जैसे उसका कोई
अस्तित्व ही ना हो


उसने हमेशा चाहा है
फर्राटे से सडको पे दौड़ना
और चाहा है
बेलगाम घूमना

पर शायद ये उसकी
किस्मत में नहीं

उसकी किस्मत में तो लिखा है
कभी कभी दौड़ना
सिर्फ पेट के लिए

या फिर घंटो खड़े
रहना इंतजार में
किसी के
इस उम्मीद में
की कोई बुलाये
और
उसकी जिदगी
सफल हो जाये

अब भी शायद उसे
कार
और
टेक्सी
के बीच
का फर्क
समझ में
नहीं
आया
है
शायद