Saturday, March 10, 2012

जिंदगी का पहिया

उस चौराहे पे खड़ी वो कार
जब भी देखती है दूसरी कारों को
और सोचती है उनके बारे में
तो समझ नहीं पाती है
उनकी जिंदगी को
और उलझ जाती है
अपने खयालो में

बाजु वाली कार सफ़ेद रंग की
रोज सुबह जाती है ठीक ९ बजे
और लौट आती है शाम को ५ बजे
जैसे जिंदगी की रेखाए खीच दी हो

और वो दूसरी कार गुलाबी बंगले वाली
जाती है हर वीक एंड पे कही दूर
और आ कर सुनाती है किस्से
अपनी ऐय्याशी के
मानो वो ही उसकी जिंदगी का मकसद हो

या फिर सामने वाली बड़ी सी कार
जो हमेशा जाती है घुमने कभी पहाड़ो में
तो कभी समुन्दर के पास
पर रहती है अक्सर उदास वो
जैसे ये ही उसकी फितरत हो

उसे रश्क हो चला है
उन कारों की किस्मत पर
या तो है उलझन
खुद ही की जिंदगी पर

वैसे
उसे अक्सर दया आती है
उस पुरानी फियाट पे
जो अक्सर खड़ी होती है
पिछली पार्किंग में
उसे कोई नहीं निकालता
और ना ही कोई
पोछता भी है
जैसे उसका कोई
अस्तित्व ही ना हो


उसने हमेशा चाहा है
फर्राटे से सडको पे दौड़ना
और चाहा है
बेलगाम घूमना

पर शायद ये उसकी
किस्मत में नहीं

उसकी किस्मत में तो लिखा है
कभी कभी दौड़ना
सिर्फ पेट के लिए

या फिर घंटो खड़े
रहना इंतजार में
किसी के
इस उम्मीद में
की कोई बुलाये
और
उसकी जिदगी
सफल हो जाये

अब भी शायद उसे
कार
और
टेक्सी
के बीच
का फर्क
समझ में
नहीं
आया
है
शायद

Tuesday, February 14, 2012

वक़्त की गलती

जब भी मैंने मिलना चाहा, तो तुम्हारे पास वक़्त नहीं था

शायद ही कभी तुमने मिलना चाहा

पर तब भी तुम्हारे पास वक़्त नहीं था

कभी हम दोनों ने मिलना चाहा पर वक़्त को ये मंजूर नहीं था



मै जानता हु ये सिर्फ वक़्त की गलती है

Thursday, December 29, 2011

जख्म

अब जब जख्म भर चले है तो

क्यों तुम मुझे याद आते हो


अब जाकर मै इस भुलावे में आया था

की मै तुम्हे भूलने लगा हु


फिर एक ब़ार मेरे जिंदगी में आ के

क्यों मुझे सताते हो


जानता हु ये द्वन्द है मेरा.. मेरे मन से ही

चेतन मन का अचेतन मन से


बड़ी मुश्किल से इस मन ने उस मन को समझाया है

अब फिर से क्यों उसे रुलाते हो


अब जब जख्म भर चले है तो

क्यों तुम मुझे याद आते हो


जिंदगी के लम्हों को उलझा के

मैंने इन सांसों को सुलझाया है


फिर एक ब़ार अपनी निगाहों से

सुलझी सांसों को क्यों उलझाते हो


अब जब जख्म भर चले है तो

क्यों तुम मुझे याद आते हो


अब मै लहरों से दोस्ती करके

समंदर के आगोश में जाना चाहता हु


तो फिर क्यों आवाज दे के

मुझे वापस बुलाते हो


अब जब जख्म भर चले है तो

क्यों तुम मुझे याद आते हो

Friday, December 16, 2011

तुम्हारी याद में...........................

जिंदगी किसी नदी के मानिंद अविरत ... अविचल बहती जा रही थी

की अचानक तुम्हारे मिल जाने से ये जैसे ये अपना रास्ता भूल गयी


चाहा तो कभी ना था इसने उस रास्ते पे चलना

जिस राह पे ये यु ही अचानक मूड गयी


अब तो आगे बढ़ने के सिवाय कोई चारा ना था

वैसे भी पीछे लौटना मेरी जिंदगी ने कभी सिखा ही नहीं


कभी सपने देखने की जिद तो कभी फ़ना होने का जूनून

संभल कर चलना तो इसने कभी सोचा ही नहीं


जिंदगी के ये दो किनारे किसे छोडू किसके साथ चलता रहू

ये तो शायद मुझे नदी से ही सीखना होगा


नदी भी तो जिंदगी भर दो किनारों के साथ चलती है

Saturday, November 26, 2011

जिंदगी तेरे नाम

सर्दियों की शाम अक्सर उदास होती है

एक अजीब सा सन्नाटा होता है

जो मुझे झझकोर देता है

और मै बैचैनी से

ढूंढने लगता हु

उस सूरज को

जिससे

अपने हिस्से

की मुट्ठी भर

धुप ले सकू

जिसकी

नर्म गर्माहट

मुझे तेरी

याद दिलाये

ताकि

मै

कुछ दिन

और

साँस ले सकू

Tuesday, November 15, 2011

पहेली

दिल अक्सर तुमसे खफा होता है

और फिर

तुम्हे मनाने का तरीका भी ढूंढ़ता है


ये बागी रहता तो मेरे सीने में है

पर हरवक्त तुम्हारे इशारो पर धड़कता है

Sunday, November 6, 2011

अँधेरा

सर्दियों में शाम कुछ जल्दी आती है

और अक्सर उदास कर जाती है

दूर कही उठता हुवा वो सिगडी का धुवा

और

सूरज के जाने के बाद तंग करने वाली

ठंडी हवाए


पेड़ो के लम्बे होते हुवे साये

और

बोझिल सन्नाटे में से किसी के गाने की आती हुवी आवाज


इन सब की जैसे अब आदत सी हो गयी है


दिये की लौ कभी कांपती हुवी

तो कभी अडिग हो कर जलती हुवी


मेरे अस्तित्व को चुनौती देती हुवी

मै उसे बुझा देता हु

क्योंकि मै उसकी चुनौती से डरता हु शायद

या फिर शायद

मुझे ये अँधेरा अच्छा लगने लगा है