Friday, July 1, 2011

जिंदगी एक साँप सीढ़ी है

जिंदगी एक साँप सीढ़ी है

मै जब भी ऊपर जाना चाहता हु

साँप तैयार होता है

मुझे निचे लाने के लिए


कभी ये कर्ज की शक्ल में आता है

तो कभी मर्ज की शक्ल में


वैसे तो मै कोशिश करता हु की

इससे बच जाऊ

पर लगता है

इसकी पांसो से दोस्ती है


अक्सर मै इसकी नजर बचा के

ऊपर निकल गया हु

तब उसने मुझे इस कदर देखा है

जैसे मै ही इसको निगल गया हु


कभी ये

अफसर की अक्ल में होता है

तो कभी

किसी फर्जी दोस्त की शक्ल में


अमूमन

इसके चंगुल से बचना मुश्किल होता है

क्योंकि

जकड़ना इसकी फितरत है

और

शायद फंस जाना

मेरी


खैर

मै भी हारने वालो में से नहीं हु

वक़्त की बिसात पे

अपनी सांसों के पांसे फेकते रहूँगा

और

आज नहीं तो कल

खेल को जीत ही जाऊंगा

Friday, June 24, 2011

हालात

पथप्रदर्शक हो गए है पथभ्रष्ट

अब तो खुले आसमां के निचे भी दम घुटता है



जिनकी खातिर हम थे मरने को तैयार

उन्होंने खुदगर्जी में हमें कत्ल करना चाहा

अब तो खुले आसमां के निचे भी दम घुटता है



हालातो ने खीच दी है खरोचे सबके दिल पे

इन्सान की नियत ने इंसानियत पे कलंक लगा दिया है

अब तो खुले आसमां के निचे भी दम घुटता है



जिन्हें कभी देखते थे हम सर उठा के

आज उनकी वजह से सर झुकाना पड़ रहा है



पथप्रदर्शक हो गए है पथभ्रष्ट

अब तो खुले आसमां के निचे भी दम घुटता है



राहे हो गयी है अब अनजानी

और शक्ले हो गयी है अब अजनबी सी

अब तो खुले आसमां के निचे भी दम घुटता है



जिंदगी अब डरती है सांस लेने में

कही हवाँ में घुला जहर,

जेहन में ना उतर जाये

अब तो खुले आसमां के निचे भी दम घुटता है



पथप्रदर्शक हो गए है पथभ्रष्ट

अब तो खुले आसमां के निचे भी दम घुटता है

Saturday, June 11, 2011

एक " बारिश " मेरी अपनी.....

मुझे बारिशो में रोना अच्छा लगता है
ये बुँदे उन बूंदों में समां जाती है

और तुम्हे पता भी नहीं चलता है


ना सहा जाता है
और ना ही कहा जाता है
बस अब रहा नहीं जाता है


मेरे सपने मेरे आंसुओ में धुल जाते है
जब भी मै बारिशो में रोता हु
मेरे गम उन बूंदों में घुल जाते है
जब भी मै बारिशो में रोता हु


मुझे बारिशो में रोना अच्छा लगता है
ये बुँदे उन बूंदों में समां जाती है
और तुम्हे पता भी नहीं चलता है


मै कभी बारिशो में रोता हु
और कभी " बारिश " के लिए

जो भी है " बारिश " हर वक़्त मेरे जेहन में होती है
दिल में, दिमाग में और अक्सर

मेरे आंसुओ में


मुझे बारिशो में रोना अच्छा लगता है
ये बुँदे उन बूंदों में समां जाती है

और तुम्हे पता भी नहीं चलता है

उम्मीद है ये बारिश ख़ुशी के आंसू भी लाएगी
इस जिंदगी में ना सही

अगली जिंदगी में तो आएगी


मुझे बारिशो में रोना अच्छा लगता है
ये बुँदे उन बूंदों में समां जाती है

और तुम्हे पता भी नहीं चलता है

Tuesday, May 24, 2011

मै और तुम

जब भी

मै तुझसे

खफा होता हु

तो सोचता हु की

अब

तुझसे

कभी बात नहीं करूँगा

ठान लेता हु

बस

अब बहुत हो चुका

पर

हर बार

हार जाता हु

तुझसे भी

और

अपने आप से भी

पर वो हार भी

तो

कही अन्दर से

मुझे अच्छी लगती है


शायद

मै हर वक़्त

यही

मन्नत मांगता हु

की मै कभी

कभी भी

तुम से

जीत ना पाऊ

और

खुद से

भी

Sunday, May 22, 2011

आग

बस्ती जल रही थी

आग फैली थी

चारो तरफ

सिर्फ

आग

बस

आग

भड़क रही थी

हर तरफ

बस्ती में

पेट में

मन में

आग

दुःख की

गुस्से की

प्रतिशोध की

पर

ना तो वो आग

उनके आंसू सुखा पा रही थी

और

ना ही उनके आंसू

उस आग को बुझा पा रहे थे

Wednesday, May 18, 2011

चाँद

तेरा मेरा हमराज ये चाँद

इस काली स्याह रात में

राह भटकता होगा चाँद

कभी तुम्हे तो कभी मुझे

याद करता होगा चाँद

कभी समंदर की लहरों में

अपने आप को खोजता होगा चाँद

तो कभी चंपा के फूलों के पीछे

आंसू बहाता होगा चाँद


तेरे मेरे जिंदगी के कितना करीब है ये चाँद


वैसे तो मैंने चाँद को

हर रोज तिल तिल टूटते हुवे देखा है

कभी खुदसे तो कभी

दुसरो से रुठते हुवे देखा है


शायद उसकी उम्मीद

उसे फिर ले आती है

कभी उसे

तो कभी मुझे रुलाती है


शायद..... शायद

मेरी उम्मीदों का चाँद भी

कुछ इस कदर ही

बनता बिखरता होगा

कभी खुद रोता तो

कभी मुझे रुलाता होगा

बारिश

जिंदगी भर झुलसता ही रहा

कभी सूरज की अगन से

तो कभी मन की तपन से


चार दिनों के लिए आई थी तुम बारिश बन के


अब वही यादें

आंसू बन कर

मेरी आँखों को भीगा रहे है